कुंवरगांव।बुलंदशहर शिकारपुर नगर के भगत जी होटल के निकट राष्ट्रीय मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण भारत के टीम राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना के साथ मिलकर बेटी का कन्यादान किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष प्राची शर्मा ने कहा कि हमारा संगठन इसी प्रकार बहन बेटियों का कन्यादान शुरू से ही करता आया है और आगे भी करता रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया समाज सेवा करना ही हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य है हमारी टीम इसी प्रकार सामाजिक कार्य करती रहेगी। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीणा, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्राची शर्मा, जिला उपाध्यक्ष हरीश पंडित जी, नगर अध्यक्ष बिल्लू अंसारी, नगर सचिव जावेद मलिक, जिला प्रभारी सोनू वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।