बदायूं। ट्विटर पर पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा की एक पोस्ट वायरल हो रही। जिसमे बिल्सी के किसी व्यापारी ने झटका फटका मशीन खरीदने के लिए अपनी दुकान का प्रचार किया है। जबकि वन विभाग ने अभी ऐसी अवैध चीजों को लगाने वाले पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। पुलिस और वन विभाग की सख्ती के बाद भी ऐसे लोग अवैध चीजों को बेचने से नहीं डर रहे। पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा ने ऐसी चीजें बेचने वाले पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने कार्यवाही करने की मांग की है।

You missed