बदायूँ। जिलेभर में दूसरे दिन भी रक्षाबंधन का पावन त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर रक्षासूत्र बांधा। स्वस्थ, दीर्घ और आनंदमय जीवन की कामना की। भाईयों ने भी बहनों की जीवन पर्यन्त रक्षा करने का संकल्प लिया।

भाईयों द्वारा मिले उपहारों से बहनों के चेहरे खिल उठे। प्रेम और सौहार्द के प्रतीक रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के बहाने परिवारों को एक – दूसरे से मिलने – जुलने का भी अवसर मिला। आत्मीयता की भावना पैदा हुई। भाई – बहनों ने अपार खुशियां के बीच रक्षाबंधन का पावन पर्व प्रेम, विश्वास, धार्मिक व सामाजिक रीति रिवाजों के साथ मनाया। नगर में बाजार गूलजार रहा। बहनों ने राखियों, मिष्ठानों और फलों की जमकर खरीदारी की।