सहसवान- नगर के मोहल्ला पट्टी यकीन मुहम्मद स्थित पत्रकार सैय्यद तुफैल अहमद के आवास पर सहसवान पत्रकार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पत्रकारों के हितों की रक्षा संगठन की मजबूती पत्रकार एकता तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष नीरज सक्सेना ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना तथा निष्पक्ष निडर और जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करना चाहिए।
एसोसिएशन के संरक्षक अतर सिंह शाक्य ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। पत्रकारों के सम्मान सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने भी अपने सुझाव दिए और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संरक्षक अतर सिंह शाक्य, अध्यक्ष नीरज सक्सेना, अबीर सक्सेना, एस.पी. सिंह, आसिम अली, रिंकू भारद्वाज, सौरभ गुप्ता, मुकीम अहमद, मुशाहिद रज़ा, मसर्रत सलमानी, अभिषेक सक्सेना, मोहित यादव, योगेंद्र उपाध्याय, जगतपाल, शिव यादव तथा रवि शंकर,किशन शर्मा,शान मुहम्मद उपस्थित रहे।