बदायूं। आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में घर घर तिरंगा फहराने जानें के अभियान के अन्तर्गत सामाजिक संगठनों और नागरिकों को तिंरगा झंडा बांटने का अभियान जोर पकड़ता जा रहा है।

आज जिला सहकारी बैंक बदायूं के चेयरमैन उमेश सिंह राठोड़ ने जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) तथा क्षत्रिय महासभा बदायूं को दो दो सौ तिरंगे सौंपे। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह एवम् क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने श्री राठोड़ से दो दो सौ झंडे प्राप्त किए।