बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के विकासखंड आसफपुर मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक सर्वेंद्र सिंह का स्थानांतरण लगभग 20 दिन पहले अमरोहा हो चुका है। बरसात मौसम के चलते संचारी रोग राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहे। बरसाती रोग फैलने का भी अंदेशा बना रहता है। वहीं, बदायूं क्षेत्र मैं कोविड-19 के केस भी निकल रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधित तमाम राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके चलते आशापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक की कुर्सी खाली होने से आम जनता की उंगलियां उठना लाजमी है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोई जिम्मेदार अधिकारी 20 दिन से नहीं है या होने वाली कमियों को उजागर होने से कोई चिकित्सा अधीक्षक के पद की जिम्मेदारी क्या लेने को तैयार अब तक नहीं है? आखिर यहां जिम्मेदार चिकित्सा अधीक्षक कब तक आएंगे और सीएससी का संचालन सुचारु रुप से सही हो सकेगा? जनता को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का सही जानकारी और लाभ कब मिलेगा? यहां पर कुछ भी कोई बताने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों की मनमानी यहां पर हावी बनी हुई है।