मूसाझाग (बदायूँ) समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को महान संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की 145वीं जयंती के मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन प्रातः 11 बजे सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर किया जाएगा।
अतः पार्टी के विधायक,सभी पूर्व विधायक,जिलाकार्यकरिणी के पदाधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष, प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष,पार्टी के सभी प्रमुख नेता व कार्यकर्ता कल दिनांक 23 फरवरी 2021 को प्रातः 11 बजे सपा कार्यालय,गाँधी नगर, बदायूं पर अवश्य उपस्थित रहें।