बदायूं। विधानसभा चुनाव होते ही विधान परिषद के चुनाव की प्रकिया शुरु हो गई हैं। भाजपा से प्रत्याशी वागीश पाठक ने एमएलसी का पूरे दल-बल के साथ जाकर सोमवार को दोपहर में अपना नामांकन करा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है। और कहा कि इस एमएलसी चुनाव में भी भाजपा की और बदायूं जिले की जनता की निश्चित जीत होगी। ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विकास का एक और नया रास्ता खुलेगी। भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक ने विधान परिषद चुनाव के लिए अपना नामांकन करा दिया है। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में पुलिस और प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलेक्ट्रेट में भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और केंद्रीय सहकारिता एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया, विधायक हरीश शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारियों के साथ जाकर अपना नामांकन करा दिया है। और यहां भाजपाइयों ने जोश और खरोश के साथ कहा कि इस विधानसभा की जीत के बाद अब एमएलसी के चुनाव में भी भाजपा की बड़ी जीत होगी। प्रत्याशी वागीश पाठक ने कहा कि एमएलसी चुनाव जीतकर जिले में विकास का एक नया रास्ता खोलेंगे। कहां की यह जीत बदायूं की जनता और भाजपा पार्टी की जीत होगी। यहां केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के बाद इतिहास रच कर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। बाकी 2022 में देश में 5 में से 4 राज्यों में सरकार बनाई है। कहा कि विपक्ष पूरी तरह खत्म हो चुका है और जनता ने नकार दिया है इसलिए भाजपा फिर से एमएलसी के चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

रिपोर्टर – भगवान दास