बदायूं। थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में बैंक मैनेजर की संदिग्धावस्था में मौत हो गई  मौत की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। मैनेजर शहर में किराए मकान में रहते थे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है और मृतक की पत्नी को सूचना दे दी गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा के  मैनेजर सय्यद यूसुफ अली की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। अचानक हुई मौत की खबर से बैंक स्टाफ भी सन्न रह गया। यूसुफ अली मोहल्ला जालंधर सराय शेखूपुर रोड पर शमशुल हसन के मकान में विगत 1 वर्ष से किराए के मकान में रह रहे थे । बैंक ऑफ बड़ौदा मेंन ब्रांच के मैनेजर सैयद युसूफ अली ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जाता है कि वह अकेले ही मकान में रहते थे घर में काम करने वाली नौकरानी नरगिस ने सुबह के वक्त जब उनके घर का दरवाजा खट खटाया तो काफी देर तक आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला नौकरानी नरगिस ने मकान मालिक को सूचना दी फिर खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो मैनेजर का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला मकान मालिक शमसुल हसन ने  तुरंत इसकी सूचना सदर कोतवाली को दी मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस  ने नौकरानी से भी पूछताछ की बताया जाता है कि मैनेजर का 1 सप्ताह पूर्व यहां से बरेली ट्रांसफर हो गया था इस बात को लेकर परेशान थे सय्यद युसूफ अली मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है अभी मौत के कारण का पता नहीं चल सका हैं पुलिस जांच में जुटी हैं।

रिपोर्टर – भगवान दास