उघैती। थाना क्षेत्र के गांव उघैती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की नीति पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का धर्म जागरण कार्यक्रम गांव – गांव किया जा रहा है भारत माता पूजन का कार्य भारत माता पूजन कार्य का उद्देश्य लोगों में विलुप्त होती हिंदुत्व की भावना और संस्कृति को पुनः जागृत करना है।


ठाकुर भगवान सिंह के आवास पर संपन्न हुआ भारत माता पूजन कार्यक्रम ठाकुर भगवान सिंह ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर पूजन करते हुए किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संयोजक हरगोविंद शर्मा, जिला संयोजक चंद्र सक्सेना नगर कार्यवाहक राजेश राणा, डॉ गौरव गुप्ता, उदित गुप्ता, नितिन शर्मा, कुलदीप यादव आदि दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

रिपोर्टर – अभय राज सिंह