सोनोली महराजगंज। नेपाल आयल निगम ने शनिवार दोपहर बाद सभी प्रादेशिक कार्यालय खास कर सीमा क्षेत्र के अपने कार्यालय को तस्करी रोकने के लिए कड़ाई से पालन करने को कहा है। नेपाल आयल निगम के कार्यालय ने सीमा क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंप को पत्र लिख कर भारतीय वाहन में डीजल पेट्रोल भरने का नियम बना दिया।


सीमा क्षेत्र में 100 लीटर से ज्यादा किसी भारतीय मालवाहक को डीजल नहीं मिलेगा। इस के अलावा गैलन और ड्रम में भी किसी को नहीं दिया जाएगा। इसकी जानकारी नेपाल आयल निगम के प्रवक्ता विनीत मणि उपाध्याय ने दी। उन्होंने ने बताया कि पेट्रोल पंपो को अब खरीद बिक्री का रोजाना डिटेल देना होगा। बिल की जांच भी होगी।दरअसल, भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई में आम जनता इससे परेशान हो रही है। वहीं नेपाल सीमा के नजदीक रहने वाले भारतीय और ज्यादा परेशान हो रहे हैं।