बदायूँ।भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट एवं बदायूँ गौरव क्लब के तत्वाधान में गाँव शिकरापुर में श्री गोलोक धाम गौशाला में माघ मास के पावन अवसर पर बारह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव एवं श्रीमद बाल्मीकीय रामायण कथा एवं श्रीमद भागवत महाकथा के दसवें दिन रात्रि में मुख्य अथिति भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य एवं जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने पधारकर श्रीमद भागवत कथा का श्रवण किया।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ महोत्सव में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरीश शाक्य एवं जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने पहुँचकर सर्वप्रथम श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आहुतियाँ प्रदान की।तत्पश्चात श्री मदभागवत कथा का श्रवण किया तथा आरती कर प्रसाद ग्रहण किया।मुख्य अथिति पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरीश शाक्य ने कहा कि भगवान की कथाओं के सुनने से पुण्य की प्राप्ति होती है एवं मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।भगवान की कथा सुनने एवं सुनाने से पुण्य की प्राप्ति होती है।भारतीय जनकल्याण मिशन धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव व बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरीश शाक्य एवं जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव को माला पहनाकर,शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
श्री मदभागवत कथा एवं बाल्मीकीय रामायण कथा का वाचन करते हुए कथा व्यास आचार्य पं मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री उर्फ दद्दा भैया ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया।उन्होंने भागवत सुनाते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं से सम्पूर्ण ब्रज रसमग्न था।उन्होंने कहा कि भगवान भक्ति के प्यासे हैं। भक्त की भक्ति के समक्ष भगवान को भक्त की मनोकामना पूरी करनी ही होती है।
वेदी पूजन एवं यज्ञ सूरत से आये आचार्य पं विपिन मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर रितेश उपाध्याय, शिवओम शर्मा,कौशल राठौड़,हर्षित पाठक ,सोनू शर्मा,गौरव पाठक,नरेश उपाध्याय,गौरव पाराशरी,विपिन शर्मा,रिंकू कश्यप, दिनेश शर्मा ,गीता शर्मा,निशा उपाध्याय सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।कथा का संचालन अमन मयंक शर्मा ने किया।