बदायूं। आज बदायूँ जिले की बिल्सी विधानसभा के उझानी नगर में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां को जिताने के लिए एक बैठक की जिसमें कांशीराम राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रविन्द्र भाटी व अमित कसाना ने बरेली मंडल पदाधिकारियों व भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी कांशीराम बदायूँ के जिला पदाधिकारियों व आजाद समाज पार्टी कांशीराम बिल्सी विधानसभा प्रत्याशी के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया व चुनावी तैयारियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये।


बैठक में बरेली मंडल मुख्य प्रभारी राजेन्द्र गुर्जर मुरादाबाद मंडल प्रभारी ऋषिपाल सिंह जाटव बरेली मंडल प्रभारी संजीव सागर मंडल महामंत्री एड. प्रताप सिंह आजाद समाज पार्टी कांशीराम जिला अध्यक्ष बदायूँ समीर सागर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष तमीमउद्दीन उर्फ बाबू चौधरी आजाद समाज पार्टी कांशीराम बिल्सी विधानसभा प्रत्याशी मीर हादी अली बाबर मियाँ व जिला उपाध्यक्ष पप्पूपाल जिला महासचिव डॉ. तौहीद अली जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शिवम कुमार भारती जिला सचिव विधानसभा प्रभारी सहसवान कय्यौम अली उझानी नगर अध्यक्ष आरिफ अंसारी नगर मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सागर मौजूद रहे।
रिपोटर – सैयद तुफैल अहमद