बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष खजाना देवी के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
मानदेय का उठाया मुद्दा:
जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार मानदेय बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन अब तक बढ़ा हुआ पैसा नहीं मिला है। कार्यकर्ताओं का पिछला रुका हुआ मानदेय भी अभी तक विभाग द्वारा जारी नहीं किया गया है। इस संबंध में संगठन ने सालाना होने वाले प्रांतीय आंगनवाड़ी सम्मेलन को लेकर रणनीति बनाई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि यह महासम्मेलन आगामी सितंबर महीने में आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने नए राशन के प्रत्येक पैकेट को स्कैन करने की व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार काम का बोझ बढ़ा रही है, लेकिन वेतन नहीं दे रही है। इस बैठक में मोर श्री गुप्ता, खजाना देवी, मोहिनी शर्मा, निशा सक्सेना, वीरवती, कुमकुम जोहरी, प्रवेश कुमारी चौहान, शोभा वर्मा और चांद बी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।