अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्लासिक कॉलेज ऑफ लॉ, बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा दिनांक 21 जून, 2026 को महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय NSS शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट आनन्द रस्तोगी, डॉ. सोमेश मेहरोत्रा एवं डॉ. मनीषा मेहरोत्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, छैै स्वयंसेवक एवं रिंकू साहु, मुनीष कुमार शर्मा आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

शिविर के अंतर्गत योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता राजेश गुप्ता ने योग के महत्व, इसके स्वास्थ्य लाभ एवं संतुलित जीवनशैली में इसकी भूमिका के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के वर्तमान सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शिरीष कुमार मेहरोत्रा ने अपने संबोधन में योग को स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन का आधार बताया। उन्होंने युवाओं को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया तथा NSS स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर एडवोकेट शिवालिका मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, शिक्षकगणों एवं NSS स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय प्रशासन के सहयोग एवं NSS इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हस्सान रजा खान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।