बदायूं। आज दिनांक 23 जनवरी 2022 को सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर चित्रांश बंधुओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर में स्थित सुभाष चौक पर हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी के जिले एवं नगर के सभी पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर पराक्रम दिवस मनाया।
कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर फूल मालाएं अर्पित कर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रमुख अभिषेक सक्सेना,
जिलाध्यक्ष नितिन कमठाना, जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, अमृतांशु उपाध्याय, नगर अध्यक्ष लवलेश साहू, नगर महामंत्री पंकज साहू, नगर मंत्री शिवओम मथुरिया, नगर मंत्री राज माथुर, मोहित सक्सेना आदि सम्मिलित हुए।