बदायूँ। मूक बधिर लोगों ने पं अमन मयंक शर्मा एवं अमित शर्मा के नेतृत्व में मनाया संस्था का प्रथम जन्मदिवस एवं नववर्ष
उत्तर प्रदेश बधिर फेडरेशन लखनऊ द्वारा सम्बद्ध बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्था द्वारा 31 दिसंबर को संस्था के स्थापना दिवस के एक वर्ष पूर्ण होने पर संस्था का प्रथम जन्मदिवस कार्यक्रम स्काउट भवन बदायूँ में मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा ने कार्यक्रम का उदघाटन माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा एवं बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने उपस्थित मूक बधिर लोगों के साथ केक काटकर बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्था का प्रथम जन्मदिवस समारोह मनाया।इस अवसर पर संस्था की वर्षगाँठ समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि मूक बधिर लोगों को समाज द्वारा पूर्ण रूप से स्वीकार कर मूक बधिर लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों की जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि मूक बधिर लोगों में कोई न कोई विशेष हुनर होता है उनके हुनर को समाज कल्याण में लगाने के लिए उन्हें सामाजिक सहानभूति एवं सामाजिक समर्थन की आवश्यकता है।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने ट्रांसलेटर की सहायता से कहा कि बधिर कल्याण सशक्तिकरण संस्थान द्वारा समाज के मूक बधिर लोगों के उत्थान के कार्य किया जा रहा है।उनका प्रयास है कि मूक बधिर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अथिति बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक राष्ट्रीय कवि पं अमन मयंक शर्मा ने एवं संस्था के महासचिव अमित शर्मा ने प्रतिभाशाली मूक बधिर व्यक्तियों को नववर्ष का कलेंडर देकर सम्मानित किया एवं नववर्ष की बधाई दी।अमन मयंक शर्मा ने मूक बधिर लोगों की समस्याओं के प्रार्थना पत्र लेकर जिलाधिकारी बदायूँ से बात करके उनकी समस्याओं का निस्तारण करवाया।इस अवसर पर माधव यादव,आकाश कुमार कश्यप,अक्षत माहेश्वरी,शहजाद, अर्पित गुप्ता,अभिषेक कुमार,अप्पू,शरीफ,आशी पाठक आदि दर्जनों मूक बधिर व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंटरप्रेटर दीक्षा सिंह पटेल ने किया।

Простой рецепт мор-маренгсрулле с маскарпоне, вкус как из ресторана: Выгодные дни для посадки