बदायूं । कार्यकर्ता सम्मेलन मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम यह बता रहा हैं 2022 मे कांग्रेस सरकार बनाएगी, ओमकार सिंह 29 दिसंबर 2021 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह व जिला उपाध्यक्ष आतिफ खां जख्मी, के नेतृत्व में दातागंज विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षता श्रीमती स्वपिनल शर्मा, जी ने कार्यक्रम की शोभा बड़ाई, साथ हीप्रदेश के ट्रेनर माज़ेन हुसैन, धरमेन्द्र, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षता सुनीता सिंह जी व जिला महासचिव राम रतन पटेल, मीडिया इंचार्ज अरबाज़ रज़ी, ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया इस मौके पर मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वपिनल शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में वर्तमान सरकार, जिसने बड़े बड़े दावे किए थे पर बेरोजगारी ओर बड़ गयी, अगर युवा नोकरी मांग ने जाते हैं तो उनपर झूठे मुकदमे लग व दिए जाते हैं।

आगे उन्होंने कहा कि आज वर्तमान में बीजेपी सरकार में सिर्फ 403 सीटो पर केबल 40 महिलाएं विधायक हैं, लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ने आज इस प्रदेश के इतिहास को बदल दिया, ओर विधानसभा चुनाव के टिकट कांग्रेस 40/ परसेंट महिलाओ के टिकट देंगे, ओर कांग्रेस पार्टी 2022 में सरकार बनाने जा रही हैं,इस मौके पर जिला अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा, आज हमारे कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात काम कर रहें हैं, ओर हमारा संगठन ग्राम लेविल तक तैयार है, ओर जितना काम और मेहनत हमारा जिले पर बैठा पदाधिकारी कर रहा हैं उतना ही मेहनत और काम हमारा ब्लॉक अध्यक्ष न्याये पंचायत अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष भी कर रहा हैं, ओर हमारी नेता आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी, जी के नेतृत्व में इन कार्यताओ के मेहनत और लगन के साथ 2022 मे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे, इस मौके पर सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव मोहम्मद यशब, श्राद्ध कुमार, दिनेश, राजवीर सिंह, मनोज कुमार, विरेश, आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे