कुंवर गांव । थाना क्षेत्र के गांव यूसुफ नगर में महिलाओं व बालिकाओं के साथ मीटिंग की गई जिसमें बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान ,स्वालंबन के विषय में चर्चा की गई महिला हेल्पलाइन नंबर 181 वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108, के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्होंने महिलाओं के शोषण के खिलाफ आवाज उठाने व चुप्पी तोड़ने के लिए प्रेरित किया उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी और उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बाल श्रम उन्मूलन बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी लड़कियों को पढ़ने के लिए मोबाइल से लड़कियों को परेशान करने सोशल मीडिया के जरिए परेशान करने अश्लील मैसेज भेजने संबंधी जागरूक किया लड़कियों या महिलाओं के साथ मारपीट व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई और महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया।जहां थाने से कांस्टेबल आदेश पिलानिया, महिला कांस्टेबल रोशनी राज, महिला कांस्टेबल प्रियंका आदि मौजूद रहीं