सहसवान । मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम सुजावली का है। जहां ग्राम प्रधान के आगे ग्रामीण परेशान नजर आ रहे हैं। वही ग्राम प्रधान का कहना है। भाजपा सरकार मैं हूं मनमर्जी से काम करूंगा किसी का कोई दबाव नहीं है। मेरे ऊपर योगी जी महाराज एक नजर सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम सुजावली की तरफ भी डालिए जहां सचिव से लेकर ऊपर से नीचे तक बंदरबांट करने में लगे हुए हैं। प्रधान व सचिव के आगे ऐसा लगता अधिकारी भी नतमस्तक दिखाई दे रहे हैं सत्ता की हनक में चूर ग्राम प्रधान सड़कों पर भरे गंदे पानी को नहीं कराना चाह रहा साफ सफाई जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत मिशन चला रहे हैं। तो दूसरी तरफ ग्राम प्रधान द्वारा मनमर्जी अभियान चलाया जा रहा है। हैरान करने वाली बात एक और भी है। जहां ग्राम प्रधान लगातार 15 सालों से ग्राम प्रधानी जीता हुआ आया है। उसके बावजूद भी गांव की सड़कों का कोई विकास नहीं हो सका आखिर विकास के नाम से आया पैसा कहां गया कहीं ऐसा तो नहीं सचिव द्वारा पैसे का बंदरबांट कर लिया गया जबकि इस ग्राम प्रधानी में 3 गांव आते हैं। जीतने के बाद ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के हाथ में ऐसा लगता है। जैसे कि लॉलीपॉप थमा दी हो आखिर ग्राम प्रधान क्यों नहीं करना चाह रहा गांव का विकास वही ग्रामीणों ने बताया ग्राम प्रधान द्वारा अपनी गली का सड़क का निर्माण करा लिया गया है। बाकी गांव की सड़कें कीचड़ में बुरी तरह तब्दील हो चुकी है अब देखना यह है। इस ओर अधिकारियों द्वारा इस प्रधान की ओर क्या संज्ञान लिया जाता है। यह सत्ता की हनक में प्रधान के आगे अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाएंगे यह तो आने वाला समय बताएगा।