मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध को ज्योतिष शास्त्र में शुभ परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह 4 फरवरी 2021 को रात 10 बजकर 46 मिनट पर वक्री होकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। । बुध ग्रह को बुद्धि, संचार, भाषण, शिक्षा और स्वभाव आदि का कारक माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हर ग्रह समयानुसार अपनी राशि बदलते रहते हैं। कुछ सीधे तो कुछ विपरीत अवस्था में चलते हैं। ज्योतिष शास्त्र में विपरीत दिशा में ग्रहों के चलने को वक्री व सीधे अवस्था को मार्गी कहा जाता है। वक्री बुध का सभी के जीवन पर कोई न कोई असर पड़ेगा। वक्री बुध कुछ राशि वालों पर शुभ तो कुछ राशि वालों पर अशुभ असर डालेगा। 

इस तिथि पर उठेगा शनि, इन 5 राशियों के लिए लाभ

Mercury Retrograde 2021 Effect on All Zodiac Signs: वक्री बुध का आपके जीवन पर असर-

1. मेष- मेष राशि वालों को बुध के वक्री होने से मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहें। 2. वृषभ- राशि से भाग्यभाव में बुध सभी ग्रहों के साथ युति करके ज्यादा शुभ परिणाम देगा। इसके प्रभाव से आपके कई बिगड़े काम बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें।
3. मिथुन-कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
4. कर्क- शादी-विवाह से संबंधित चल रही वार्ता में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। व्यापारिक फैसले सोच-समझकर लें। खर्चों पर कंट्रोल रखें। आर्थिक तंगी से बचें।
5. सिंह- सिंह राशि वालों पर वक्री बुध से सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। गुप्त शत्रु भी बढ़ेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा को नुकसान हो सकता है। इस दौरान आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
6. कन्या- कन्या राशि वालों के लिए वक्री बुध कई परेशानियां खड़ी करेगा। संतान संबंधी चिंता भी परेशान करेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है।

बुध 4 फरवरी को प्रतिगामी होगा, जानिए ग्रह के प्रतिगामी गति पर क्या होता है और मानव जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है

7. तुला- वक्री बुध आपको बहुत ज्यादा नुकसान नहीं करेगा। वक्री बुध के प्रभाव से जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होने का योग बन सकता है।
8. वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों का वक्री बुध के प्रभाव से बड़े और छोटे भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। धर्म-अध्यात्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
9. धनु- वक्री बुध के प्रभाव से आपके दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। रूका हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। शादी-विवाह के मामलों में थोड़ा देरी हो सकती है। वाणी पर कंट्रोल रखें।
10. मकर- व्रकी बुध के प्रभाव से आपको मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। बुध के प्रभाव से आपके बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों को सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।
11. कुंभ- कुंभ राशि वालों को वक्री बुध के प्रभाव से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको मित्र या रिश्तेदारों से अप्रिय समाचार मिल सकता है। विवाद से दूर रहें।
12. मीन- बुध के वक्री होने से आपके आय साधनों में कुछ कमी आ सकती है। काफी मेहनत के बाद सफलता के योग बन सकते हैं। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।