भारतीय जनता पार्टी जनपद पीलीभीत के विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में एवं विधानसभा क्षेत्र बीसलपुर में विधानसभा योजना बैठक संपन्न हुई।

कार्यक्रम वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता का स्वागत किया गया। उसके बाद नगर विकास राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो जन मानस की हित को ध्यान में रखते हुए विकास के मार्ग पर अग्रसर है।भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है और निरंतर ही राष्ट्र की उन्नति के लिए कार्यरत है।उन्होंने कहा कि आने वाले 2022के विधानसभा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और इस भागीदारी से पार्टी की योजनाओं को बूथ स्तर तक ले जाने का कार्य आप कार्यकर्ताओं का ही है।भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है।भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है।ऐसा अन्य किसी भी राजनैतिक दल में शायद ही संभव हो।उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अनेक लाभकारी योजनाओं को शुरू किया है।महिलाओं को बैंक में जन धन खाते खुलवाकर कोरोना काल में आर्थिक मदद प्रदान की गई है।उज्ज्वला गैस कनेक्शन गरीब परिवारों को उपलब्ध कराए गए हैं।इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा की सुविधा भी महिलाओं को प्रदेश सरकार के द्वारा दी गई है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही सी ए ए व धारा 370 को हटाने का साहस किया।इनके हटने से पहले प्रत्येक दल के द्वारा यही कहा जाता रहा की अगर इनको हटाया तो देश में हाहाकार मच जाएगा। भाजपा सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में इनको जब हटाने का साहस किया तो कहीं भी कोई घटना नहीं घाटी।भाजपा सरकार की बदौलत ही आज घाटी के लोग अमन चैन से जीवन व्यतीत करने लगे है।उन्होंने कहा कि गाव से लेकर शहर तक प्रत्येक व्यक्ति भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं से लभंभित हुआ है। आने वाले विधान सभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मुकाबला पूरे देश का कोई भी दल का नेता नही कर सकता है।आदरणीय मोदी जी व योगी जी राष्ट्र हित के लिए ही निरंतर कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए कई लाभकारी योजनाओं का संचालन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद से ही भ्रष्टाचार पूरी तरह खत्म हो गया है।अब सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का पूरा पूरा लाभ आम जनमानस तक पहुंच रहा है। भाजपा सरकार ही राष्ट्र की हितैषी सरकार है।अतः सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मेहनत से क्षेत्र में कार्य करके भाजपा प्रत्याशी को विजय दिलाना है।
विधानसभा योजना बैठक में भारतीय जनता पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र सत्यापन अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अच्छा सोचो अच्छा होगा आज नहीं तो कल होगा