उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया।उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली. पिछले डेढ़ महीने से बीमार चल रहे कल्याण सिंह की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी। एक पूरी डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। सीएम योगी भी उनकी सेहत का हालचाल ले रहे थे। लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया और वे ये दुनिया छोड़ हमेशा के लिए चले गए। कल्याण सिंह जी के निधन पर पूरे देश में शोक छाया हुआ है। वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की आंखे भी नम हो गई।मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कल्याण सिंह जी को देश कि धरोहर बताया और कहा आज देश ने एक मुख्यमंत्री ही नही अपितु एक धरोहर को खोया है।