युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के द्वारा टोक्यो में चल रहे ओलंपिक खेलों के महाकुम्भ में भारत ने शानदार शुरुआत के लिए मनोबल मे वृद्धि के बदायूं भामाशाह चौक पर तिरंगा झंडा लहराया भारत के खाते में एक मेडल लाने वाली वेटलिफ्टिर मीराबाई चानू ने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जितने पर एवं पुरुष हॉकी टीम ने भी बेहतरीन शुरुआत मे पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा कर एवं पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफाइंग राउंड में टॉप पर रहने वाले सौरभ चौधरी फाइनल में एलिमिनेट होने खिलाड़ियों ने एक दुसरो को मिठाई खिलाई और तिरंडा झंडा लहरा कर ख़ुशी जाहिर की।

इस मौके पर युवा मंच संगठन के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता ने कहा की बदायूं जनपद मे खेल के खिलाड़ियों की कमी नहीं है ओलम्पिक गेम्स मे भारत की ओर खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते है और हमें उम्मीद है की भारत की ओर ढेरो मैडल भारत को मिलेंगे खेलेगा इण्डिया और जीतेगा इण्डिया।

इस मौके खिलाड़ि महिमा शंखधार ने कहा टोक्यो ओलम्पिक 2021 के खेलो मे भारत मे मैडलो की बौछार होंगी हम सब उत्साहित और खिलाड़ियों के मनोबल मे वृद्धि के लिए हम यूँही उत्साहित करने के लिए जोश भरते रहेंगे बदायूं से भी अगली बार खिलाड़ियों आगे बढ़ेंगे और ज़ब खेलेगा इण्डिया तभी तो आगे बढ़ेगा इण्डिया।

इस अवसर युवा मंच संगठन के ज़िलाध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा महिला विंध्याचल ज़िलाध्यक्ष महिमा शंखधार मनु, आरती पाल, खुशबू वर्मा, गुंजन ठाकुर, स्नेहा यादव, तनिष्का यादव, मुस्कान गुप्ता, स्मिता पटेल, कंगना गुप्ता, शुभी पटेल, अंकित यादव, रमन पटेल, आदि उपस्थित रहे।