सहसवान! आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने गांव-गांव जाकर पौधारोपण किया भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने 25 करोड़ पौधारोपण की मंजूरी उत्तर प्रदेश में लगाए जाने का लक्ष्य रखा है इसी उद्देश्य से वह गांव गांव जाकर पौधारोपण कर रहे हैं और इसके साथ साथ लोगों से अपील भी कर रहे हैं कि प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने गांव में एक पौधा अवश्य लगाएं जिससे हमारे लिए ताजा वायु प्राप्त होती है ताजा मीठे फल भी मिलते हैं उन्होंने कहा कुछ लोग हरे भरे पेड़ काट लेते हैं ऐसे पेड़ों को बिल्कुल नहीं काटा जाए आज हमारे देश में वायु की बहुत कमी होती जा रही है जिसके कारण लोगों में तरह-तरह की बीमारियां फैलती जा रही हैं जिलाध्यक्ष ने कहा इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को वायु की सबसे अधिक आवश्यकता है अशोक भारतीय जिला अध्यक्ष ने मुजरिया चौंकी क्षेत्र के ग्राम ढक पुरा मीरापुर व सहसवान के कई ग्रामों में जाकर पौधारोपण किया इस मौके नायब तहसीलदार विकास कुमार, वी डी ओ अवध प्रताप सिंह, नीलू बाबू सचिव, कुलदीप शर्मा ग्राम प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना, सौरव माहेश्वरी, जयंत शर्मा, सुभाष गौंड,अबीर सक्सेना, सौरभ गुप्ता,हिमांशु माहेश्वरी, देवपाल सिंह,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे!