विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल पहल से आगे बढ़ता भारत :- राजीव कुमार गुप्ता

युवाओं और वैज्ञानिकों की मेहनत से देश को मिल रही नई दिशा :- राजीव कुमार गुप्ता

विंड एनर्जी में भारत की बढ़ती ताकत, विकसित भारत की ओर कदम :- राजीव कुमार गुप्ता

दातागंज :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को समरेर मंडल के बूथ संख्या-69 पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। तथा पार्टी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जनपद के विभिन्न बूथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से हमें यह जानने का अवसर मिला कि किस प्रकार देश के वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं, जो राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ऊर्जा, उद्योग, स्वास्थ्य एवं कृषि जैसे क्षेत्रों में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा ‘क्रिटिकलिटी’ हासिल करना भारत की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में पवन ऊर्जा की बढ़ती ताकत का भी उल्लेख किया, जो भारत के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। आज भारत विंड एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है, जो हमारे युवाओं और इंजीनियरों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा आगामी जनगणना 2027 को डिजिटल स्वरूप में आयोजित किया जाना एक सराहनीय पहल है, जिससे आम नागरिकों की भागीदारी और अधिक आसान, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी। अंत में उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को तेजी से साकार करने की दिशा में अग्रसर हैं, और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक श्याम सिंह, बूथ अध्यक्ष पिंटू श्रीवास्तव, संजय सिंह, श्याम बहादुर, अमित यादव, रवि सिंह, पवन कुमार, नत्थू कश्यप, विपिन कुमार, राम रहीस, शिव कुमार कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।