अंतर्राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में करें प्रतिभाग, जीते 50 हजार
-भारतीयों और विदेशियों के लिए होंगे अलग अलग वर्ग
-5 जुलाई तक आॅनलाइन भरे जाएंगे फार्म

बदायूँ। अंतर्राष्ट्रीय योगासन खेल फैडरेशन की ओर से विश्व योगासन वीडियो प्रतियोगिता ‘योगा स्टार‘ का आयोजन हो रहा है। योग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले योग खिलाड़ी 5 जुलाई तक आॅनलाइन फार्म भर सकेंगे। योग खिलाड़ी योगासन करते समय की अपनी वीडियो को भेज कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगे। सर्वश्रेष्ठ भारतीय योग खिलाड़ी को 50 हजार रुपये और विदेशियों को 650 डाॅलर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रतिभागियों की आयु 1 जनवरी 2021 को 25 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
उत्तर प्रदेश योगासन खेलसंघ की बरेली मंडल इंचार्ज श्वेता छाबड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय योगासन खेल फैडरेशन के साथ मिलकर हो रही ‘योगा स्टार‘ प्रतियोगिता में भारत के अलावा दुनियां भर के देशों के योग खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। भारतीय योग खिलाड़ी फैडरेशन की वैबसाइड पर दिए सामान्य योगासन प्रोटोकाॅल में से किन्ही चार आसनों का वीडियो भेज सकते हैं। प्रतियोगिता दो प्रकार की होगी। पहली में ग्लोबल योगासन वीडियो प्रतियोगिता में योगासन चार्ट में से दिए गए 8 या 10 योगासनों को संगीत के साथ प्रदर्शन कर 150 से 180 सेकेंड तक की वीडियों यूवटूब पर अपलोड करना होगा। प्रत्येक आसन को 5 सेकेंड तक रोकना होगा। सारे योगासन वेशभूषा में ही होंगे।
दूसरी में ग्लोबल योगासन फोटो प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योगासन चार्ट में से 4 योगासनों की फोटो 1 एमबी में भेजी जाएंगी। दोनों प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने वाले 25 योग खिलाड़ियों को चुनकर आॅनलाइन प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके बाद 5 सर्वोच्च स्थान पाने वाले योग खिलाड़ियों को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पहला पुरस्कार 50 हजार, दूसरा 25 हजार, तीसरा 10 हजार, चैथा 7 हजार और पांचवा पुरस्कार 5 हजार रुपये का होगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक वर्ग विश्व के किसी भी हिस्से में रहने वाले गैर भारतीय नागरिकों के लिए होगा और दूसरा वर्ग भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षित होगा।
प्रतियोगिता से संबधित विस्तृत जानकारी इंटरनैशनल योगासन स्पोट्र्स फैडरेशन की वैबासाइट से ली जा सकती है।