
.
बरेली जनपद की तहसील बहेड़ी से एक सराहनीय पहल सामने आई है, जहां जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम बहेड़ी इशिता किशोर ने जनसुनवाई के दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति की समस्या का तत्काल समाधान कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
मामला तहसील बहेड़ी कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई का है, जहां गोपाल बहरागी नामक एक विकलांग प्रार्थी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। उन्होंने आवागमन में हो रही कठिनाइयों को बताते हुए ट्राइसाइकिल की मांग की। प्रार्थी की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम इशिता किशोर ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और संबंधित विभाग को निर्देशित करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
प्रशासन की तत्परता के चलते गोपाल बहरागी की समस्या का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे वह संतुष्ट नजर आए। इस पहल ने न सिर्फ एक जरूरतमंद की मदद की, बल्कि प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का भी उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्थानीय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल से आम जनता का प्रशासन पर भरोसा मजबूत होता है। जनसुनवाई के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है, जिसे एसडीएम बहेड़ी ने सार्थक रूप से साबित किया है।