बदायूं विधानसभा क्षेत्र की चार नई सड़कों के निर्माण को शासन ने दिए 5 करोड़
लोक निर्माण विभाग को मिली जिम्मेदारी
खस्ताहाल संपर्क मार्ग होने से लोग थे काफी दुखी
विधायक महेश चंद गुप्ता के प्रयास से मिली सौगात
दर्जनों गांव के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
बदायूं । शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपने क्षेत्र में चार नई सड़कों के लिए शासन से 5 करोड़ की धनराशि और दिला दी है । जिन संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य होगा वह काफी समय से खस्ताहाल थे और लोग ठोकरे खाने को मजबूर थे इनके निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है । बहुत जल्द ही इन नवीन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा । सड़कों के निर्माण के लिए शासन से धनराशि मिलने से क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी भी है ।
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के विधायक महेश चंद्र गुप्ता सड़कों के निर्माण के लिए शुरू से ही काफी गंभीर रहे हैं उनका यह मानना है कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलती है और फिर लोगों की तकदीर । सड़कों से ही विकास का रास्ता निकलता है । बदायूं विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2025 26 में कई सड़कों के निर्माण के लिए विधायक के प्रयासों से सरकार द्वारा करोड़ों रुपए की धनराशि दी गई इसी क्रम में विधायक श्री गुप्ता के प्रयासों के चलते शासन ने क्षेत्र की चार नई सड़कों के निर्माण को 5 करोड़ की धनराशि मंजूर की है । उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह की ओर से इस संबंध में लोक निर्माण विभाग विकास एवं विवाह अध्यक्ष के प्रमुख अभियंता को पत्र जारी किया गया है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि राज्य सड़क निधि से बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दराबनगर से कली मार्ग, ग्राम नई से से फुलवाय, नवाबगंज गोटिया से सलननगर और कालिया से बगरपुर की सड़क निर्माण कार्य होगा । इन सड़कों के निर्माण कार्य जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है जल्द ही कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं । इधर सड़कों के निर्माण को शासन से धनराशि मिलने से क्षेत्र की जनता में भी काफी खुशी है । ग्राम दराबनगर के लोगों ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क से निकलना काफी दुबर हो जाता था उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को इस समस्या से अवगत कराया । पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने गांव के लोगों को जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य कराए जाने का भरोसा दिया था । ग्राम नवाबगंज गोटिया के लोगों ने कहा कि सड़क का निर्माण होने से विकास को नई रफ्तार मिलेगी । जर्जर और खस्ता हाल संपर्क मार्ग होने से लोग अक्सर ठोकरे खाकर जख्मी हो जाते थे । सड़क बन जाने के बाद हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा सड़क के लिए धनराशि दिलाने के लिए क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता का आभार भी व्यक्त किया गया है । जनता का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि वह जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दे ताकि बरसात आने से पहले सड़क बन जाए तब लोगों को और भी ज्यादा उसका फायदा मिल सकेगा ।
वर्जन
इन सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने 5 करोड़ की धनराशि मंजूर की है उन्होंने शासन स्तर पर इसके लिए सार्थक पहल की थी अब जल्दी इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ।गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होगा । क्षेत्र में जो भी जर्जर या फिर संपर्क मार्ग बनने से रह गया है इसका निर्माण कार्य भी कराया जाएगा उनका प्रयास है कि एक भी सड़क कच्ची ना रहे क्योंकि सड़कों के रास्ते ही विकास का रास्ता निकलता है । महेश चंद गुप्ता ,भाजपा विधायक बदायूं