वजीरगंज के विकास को मिले 3.5 करोड़
बनेगी सड़क,नाले और होंगे कई अन्य कार्य
क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से मिली है विकास को धनराशि

बदायूं । विकास का रास्ता गलियों से होकर निकलता है और इस विकास को गति देने के प्रयास में लगे बदायूं भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा वजीरगंज के विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ से अधिक की धनराशि शासन से दिलाई है । इस धनराशि से कई मोहल्ले में सड़कों का निर्माण और अन्य कार्य होंगे । साढ़े तीन करोड़ से अधिक की धनराशि शासन द्वारा दिए जाने से नगर वजीरगंज के लोगों में काफी खुशी है ।
मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे से लगे कस्बा वजीरगंज बदायूं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इस क्षेत्र से पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता वर्तमान में विधायक हैं । विधानसभा क्षेत्र को अपनी मां समझने वाले विधायक श्री गुप्ता लगातार क्षेत्र के विकास के लिए शासन से अलग-अलग योजनाओं के तहत धन दिला रहे हैं उन्हें प्रयासों के चलते अब शासन ने नगर पंचायत वजीरगंज के विकास को साढ़े तीन करोड़ से अधिक की धनराशि और दी है । इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महेश चंद गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के अंतर्गत वजीरगंज मैं फूड स्ट्रीट हब एवं साप्ताहिक बाजार का निर्माण कार्य साथी इसी योजना के अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में एक दर्जन वाणिज्यिक दुकानों का निर्माण कार्य होगा ।
पूर्व राज्य मंत्री ने बताया कि सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत नाला निर्माण कार्य कब्रिस्तान मोड़ से आवला की ओर, दिलशाद की दुकान से हजन की पुलिया तक नल का निर्माण तथा रामावतार की दुकान से बिसौली की ओर आईसीसी नाला साथ ही खतरा मोड़ से राम अवतार वार्ष्णेय की दुकान तक आईसीसी नल का निर्माण होगा । आसरा आवास के प्रथम रास्ते से आगे की ओर भी नाले का निर्माण कार्य होगा । इन सभी कार्यों को पूरा कराए जाने के लिए कार्यरथी संस्था को 3 महीने का समय दिया गया है ।
इधर नगर के विकास को शासन से धनराशि अब मुक्त होने से लोगों में काफी खुशी है और उन्होंने क्षेत्रीय विधायक का आभार भी व्यक्त किया है । इसी तरह नगर पंचायत मे दीनदयाल योजना के अंतर्गत नगर मे बार्ड 6 मे पप्पू के प्लाट से दशवा स्थल तक,बार्ड 13 मे दीपिन वर्तन बालो के मकान से कन्यापाठ शाला तक,वार्ड 9 मे महावीर चाट बालो के घर से अशोक भारतीय के यहाँ तक,रिंकू के यहां से टीकाराम के यहां तक,बार्ड 13 मे जॉनी की दुकान तक नरेश सोनी के यहां तक,बार्ड 4 मे राजवीर गुजर की दुकान से ज्ञान सिंह मीणा के घर तक एवं नगर मे पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु पोल लगाए जायेंगे।
वर्जन
विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वजीरगंज कस्बे के विकास को मिली धनराशि से जल्द ही सभी कार्य शुरू होंगे । गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा । सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास को धनराशि दे रही है । महेश चंद गुप्ता भाजपा विधायक बदायूं
बॉक्स
काफी समय से परेशान थे नागरिक-
जिन मोहल्ला में विकास कार्यों के लिए शासन से धनराशि मिली है वहां के लोग नाला निर्माण की लगातार मांग कर रहे थे तब उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को अपनी समस्या से अवगत कराया। विधायक ने शासन स्तर से जल्द ही बजट दिलाने का आश्वासन दिया था । अब धनराशि मिलने से उन सभी लोगों में काफी खुशी है ।