बदायूँ। आज दिनाँक 20 फरवरी दिन शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने गल्ला मंडी पुवायां शाहजहांपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढूनी की हुई विशाल महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा की किसानों को कमजोर करने वाली नीतिओ को देश भर में स्वीकार नहीं किया जाएगा। व 23 मार्च को हरियाण में एम एस पी की गारंटी को लेकर देश के किसानों की कर्ज माफी सहित तमाम समस्याए उठाई जाएगी व सरकार किसान हित जनहित में कार्य करे जिसको लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पंचायत होगी।

जिसमें सभी किसान मजदूर, गरीब, मजदूर, ग्राम, ब्लॉक स्तर पर पंचायतें भी होंगी। उधर महापंचायत में बदायूँ से भारी संख्या में कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुना वही महापंचायत में जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने अपने पूरे जनपद की तहसील, पंचायत में संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और अमेरिका-भारत की हुई टेड्र डील पर विषय चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला महासचिव बीयीशु दास, रजनेश उपाध्याय, ब्लॉक यादवेंद्र सिंह, राम सिंह, नूरुद्दीन, अरशद, इरशाद खा, गुड्डू, रहीस अहमद, गुलाम नबी, शमशेर, जल्लउद्दीन बब्बू, आदि लोग मौजूद रहे।
