प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत :- राजीव कुमार गुप्ता

साधारण कार्यकर्ताओं से असाधारण यात्रा पूरी कराने हेतु प्रशिक्षण :- राकेश मिश्र अनावा

जनपद में भाजपा लगाएगी 30 ट्रेनिंग कैम्प :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत जिला कार्यशाला में क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सत्रों के माध्यम से कार्यशाला को संबोधित किया।

ब्रजक्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा कि भाजपा केवल चुनावी राजनीति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक व्यापक आंदोलन है। भाजपा की पहचान उसके सिद्धांतों, अनुशासन और समर्पित कार्यकर्ता शक्ति से है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का महत्वपूर्ण अंग है, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से सक्रिय बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का दूत है। जब वह आत्मबल और स्पष्ट दृष्टि के साथ समाज में जाता है, तब वह केवल पार्टी की बात नहीं करता, बल्कि राष्ट्रहित की सोच को जन-जन तक पहुंचाता है। कार्यकर्ताओं का मनोबल जितना ऊंचा होगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंडल एवं बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने, सेवा कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच मजबूत करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा पर आधारित एक सशक्त संगठन है, जिसकी असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि संगठन की स्थायी सफलता प्रशिक्षित, अनुशासित और वैचारिक रूप से दृढ़ कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 मार्च से प्रारंभ होकर 14 अप्रैल तक आयोजित किए जाएंगे, जिनकी समयावधि 24 घंटे की होगी। इन वर्गों में भाजपा की विचारधारा, एकात्म मानववाद, अंत्योदय, संगठनात्मक ढांचा, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसेवा के विभिन्न आयामों पर गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखना और उन्हें निरंतर प्रशिक्षित करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जब कार्यकर्ता आत्मविश्वास और स्पष्ट विचार के साथ कार्य करता है, तब संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में उतारते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाएं।

इस अवसर पर कार्यशाला में पूर्व विधायक विधायक कुशाग्र सागर, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मनोज मसीह, पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र मोहन शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, जिला आईटी संयोजक संदीप चौहान, रचना शंखधार एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Как понимание Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.