कुंवरगांव ।कुंवर गांव में वृहस्पतिवार को खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी ट्रेक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया। ट्रेक्टर ट्राली बिना चेचिस नम्बर के मिट्टी के अवैध कारोबार में संलिप्त था। मिट्टी का करोबार गैर जनपद बरेली के आंवला क्षेत्र से मिट्टी उठाकर कस्बे में डाली जा रही थी, तभी वृहस्पतिवार को खनन अधिकारी ने पकड़ लिया।
खनन अधिकारी ने बताया कि मिट्टी लदी ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है और परिवहन विभाग को सूचना दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मिट्टी के अवैध कारोबार में संलिप्त वाहन पर चेचिस नम्बर नहीं दिख रहा है, जो कि एक गंभीर अपराध है।यह कार्रवाई खनन विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है । कुंवर गांव में मिट्टी के अवैध करोबार में थाने के एक सिपाही की भूमिका नजर आ रही है जिससे क्षेत्र में व्यापक चर्चा है ।
इस संबंध थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि खनन अधिकारी ने मिट्टी लदी ट्राली को सीज किया है ।आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
