रिपोर्ट – विवेक गुप्ता

उझानी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के कुशल निर्देशन में एंव पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ के पर्यवेक्षण में एंव क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के दौरान आज दिनाँक 29.06.2021 को उ0नि0 श्री अनिल कुमार मय हमराही का. 721 कुमित कुमार के द्वारा मु.अ.सं. 276/21 धारा 354/323/120B/506 भादवि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट में सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजीव उर्फ लटूरी पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम ग्राम बुटला दौलत थाना उझानी बदायूँ को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

दिनाँक 13.06.2021 को थाना उझानी पर सूचना प्राप्त हुई थी कि राजीव उर्फ लटूरी पुत्र निरोत्तम, सुनील पुत्र पप्पू, भूपेन्द्र पुत्र ओमकार, दीपू पुत्र निरोत्तम निवासीगण ग्राम बुटला दौलत थाना उझानी बदायूँ द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ कर मारपीट की गयी है। इस सूचना पर मु.अ.सं. 276/21 धारा 354/323/120B/506 भादवि0 व 7/8 पॉक्सो एक्ट बनाम 1.राजीव उर्फ लटूरी पुत्र निरोत्तम, 2. सुनील पुत्र पप्पू, 3. भूपेन्द्र पुत्र ओमकार 4. दीपू पुत्र निरोत्तम निवासीगण ग्राम बुटला दौलत थाना उझानी बदायूँ पंजीकृत हुआ था जिनमें से आज राजीव उर्फ लटूरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

अभियुक्त का नाम पता –

राजीव उर्फ लटूरी पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम ग्राम बुटला दौलत थाना उझानी बदायूँ