बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाएं-जिला कलेक्टर

खैरथल-तिजारा, 29 सितंबर। जिला कलेक्टर किशोर कुमार के अध्यक्षता में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा जिला स्तरीय बीमा समिति (DLIC) की बैठक सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट, खैरथल-तिजारा में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने बीमा योजनाओं के लाभ आमजन को बताकर इन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए साथ ही पिछली बैठक में दिए निर्देशों की पालना की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों एवं महाविद्यालय में शिविर लगाकर बीमा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को इसके प्रति जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए की बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाने हेतु उचित प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये।

जिला कलेक्टर ने विभागों में कार्यरत आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहित विभिन्न संविदाकर्मी, ऑपरेटर को ग्रुप इंश्योरेंस के माध्यम से बीमा योजना से जोड़ने कि दिशा में हुई प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न कंपनियों में कार्यरत मजदूर को जागरुक कर इन योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्देशित किया ताकि सबको बीमा अभियान की सफल क्रियान्वित हो सके।

उप निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सुरभि कुमारी चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना राज्य सरकार की बहुउद्देशीय सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके अंतर्गत ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक, लोक कलाकार एवं पथ विक्रेता, जिनकी आयु 45 वर्ष तक है, पेंशन हेतु पात्र हैं। योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु के पश्चात पात्र लाभार्थियों को ₹3000 प्रति माह की पेंशन राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी। जिला कलेक्टर ने योजना का प्रचार प्रसार कर ई पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक, लोक कलाकार एवं पथ विक्रेता का जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर रजिस्ट्रेशन करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र, उप निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सुरभि कुमारी चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Бърз и лесен начин за приготвяне Продължителността на магнитната буря върху Земята: график Златната коричка на картофите: какво превръща Селекционерът на зимния чесън разкрива тайната за Магическият продукт, който ще Има ли нужда да се притеснявате от липсата на предишен AMCU започва разследване Специални техники за перфектно приготвен Как да разделите луковиците на цветя преди зимата Бърза и лесна салата с
slot thailand