कुंवरगांव ।इन दिनों सरसों , और आलू की बुआई का समय चल रहा है नकली बीज और खाद को लेकर कृषि विभाग सक्रिय है जिसको लेकर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी की टीम कुंवर गांव पहुंची और बीज की कई दुकानों पर छापा मारा जहां टीम ने कुंवर गांव में सात दुकानों से डीएपी,एनपीके , सरसों के बीज के सैंपल लिए हैं । कृषि विभाग का कहना है कि किसी कीमत पर दुकानों पर नकली खाद और बीज बिकने नहीं दिया जाएगा ।
कृषि विभाग की टीम की कुंवर गांव में छापामारी पर कुंवर गांव के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा इस दौरान जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत सहित उनकी टीम मौजूद रही।
