बदायूं। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जरीफनगर थाना पुलिस ने 28 अक्टूबर 2026 को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, थाना जरीफनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 296/26 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2), 143 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 के तहत आरोपी वांछित था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबा हरि किशन दास उर्फ किशनलाल सैनी पुत्र चंदूलाल सैनी, निवासी चंदनियां, थाना क्वारसी, जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश, क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर के नेतृत्व में की गई।