शिक्षकों ने समय पर स्कूल के खाते न खुलने पर जताई नाराजगी।
सहसवान=बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा सहसवान में शाखा प्रबंधक के व्यवहार और कार्यशैली से नाखुश ग्राहकों और शिक्षकों में रोष व्याप्त है।जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
सहसवान की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में ग्राहकों के कार्य कई दिन चक्कर लगाने के बाद पूरे किए जा रहे हैं वहीं शासन से जारी आदेशों के अनुसार परिषदीय विद्यालयों के एस एन ए स्पर्श खाते समय पर न खुलने के कारण शिक्षक परेशान हैं।
शिक्षकों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक खाते खुलवाने को आने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं से अच्छा व्यवहार भी नहीं करते।
प्राथमिक विद्यालय भूड़िया की प्रधानाध्यापिका संगीता देवी ने बताया कि जब बैंक में विद्यालय का खाता खुलवाने के फॉर्म की जानकारी चाही तो शाखा प्रबंधक ने अच्छा व्यवहार न करते हुए केबिन से बाहर भाग जाने को कहा।
शिक्षकों की समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा सहसवान के अध्यक्ष राजन यादव और शाखा मंत्री परवेज अनवर ने प्रबंधक की कार्यशैली अच्छी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से बैंक ऑफ बड़ौदा सहसवान में खाते शीघ्र खुलवाने की मांग की है।
इधर शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि जिस बैंक में शिक्षकों के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं होगा वहां से सेलरी अकाउंट हटाकर अन्य बैंक में करा दिए जाएंगे।