बदायूं: भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से शफ़ी अहमद को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। युवा कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा उन्हें राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पद पर नियुक्त कर तुरंत पंजाब में रिपोर्ट करने और अपनी चुनावी जिम्मेदारियां संभालने का निर्देश दिया गया है। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिव के ईमेल के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है। पत्र में कहा गया है कि यह एक बेहद अहम असाइनमेंट है और शफ़ी अहमद को पूरी निष्ठा, अनुशासन और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस और स्थानीय संगठन के साथ तालमेल बिठाकर पार्टी के चुनावी अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, शफ़ी अहमद को युवा कांग्रेस की सचिव नवनीत कौर से संपर्क करने और उनके साथ संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने के लिए कहा गया है।