सहसवान, बदायूं। जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के तहत प्रवर्तन दल बदायूं ने गुरुवार को बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता, पुलिस अधीक्षक सतर्कता एवं अपर पुलिस अधीक्षक मध्यांचल के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रवर्तन दल शमशाद अली, अवर अभियन्ता हरीश कुमार मय पुलिस टीम आरक्षी रामनिवास, सुनील कुमार, कृष्ण मुरारी ने थाना सहसवान के मोहल्ला मोहीउद्दीनपुर में छापा मारा।

छापे के दौरान उपभोक्ता बबलू उर्फ शादाब पुत्र गौहर व मोहम्मद शमशाद पुत्र यूनुस का कारनामा देख टीम भी हैरान रह गई। मीटर के बगल से चोरी से एलटी पोल से 02 कोर की केबिल डालकर घर में फैक्ट्री जितना लोड चलाया जा रहा था।

मौके पर चोरी की बिजली से चल रहे उपकरण:
1 समरसेविल, 3 फ्रिज, 3 वाशिंग मशीन, 3 इन्वर्टर, 2 कूलर, 6 पंखे, 1 एसी, 1 टीवी, 3 मिक्सी और 15 बल्ब। कुल 7.191 किलोवाट का अवैध लोड।

टीम ने मौके से फोटो-वीडियोग्राफी कर पंचनामा भरा और उपभोक्ता के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की सुसंगत धारा 135 के तहत थाना सहसवान में अभियोग पंजीकृत कराया।

प्रवर्तन दल प्रभारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप हाई लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में लगातार अभियान जारी है। बिजली चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चोरी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Med cvrtjem in peko se razlika hitro pokaže: prva možnost poudari hrustljavost, druga pa ohrani več naravnega okusa in hranil. Z nekaj izkušenj lahko vsakdanji obrok postane lahek, pester in res okusen, zato je vredno temo podrobneje raziskati. kozarec zelja in prava količina Ko zjutraj odprete hladilnik, hitro opazite, kako malo je potrebno za dober obrok. Sveža zelenjava, stročnice in nekaj začimb se lahko spremenijo v preprosto, nasitno jed za vsak dan.