Oplus_131072

सहसवान (बदायूं)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम नयागांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अपनी पत्नी को ससुराल से बुलाने गए एक युवक ने प्रताड़ना से तंग आकर जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने पत्नी समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय की शरण ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुमेरी पुत्र टोडी निवासी धनीपुर, थाना जुनावई, जनपद संभल ने न्यायालय ACJM द्वितीय बदायूं में प्रार्थना पत्र दिया है।

प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि उसके पुत्र राजेश का अपनी पत्नी सीमा (23 वर्ष) से करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। आरोप है कि सीमा अपने मायके नयागांव में रहना चाहती थी। सितंबर 2025 में सीमा ने पति व ससुराल वालों पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था, जिसका समझौता 01 अक्टूबर 2025 को थाना सहसवान में हुआ था।

आरोप है कि घटना से करीब एक माह पहले सीमा बिना बताए अपने बच्चों को लेकर मायके नयागांव चली गई। कई बार बुलाने पर भी वह नहीं आई।

दिनांक 03.06.2026 को राजेश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए अपने ममेरे भाई बन्टी की मोटरसाइकिल लेकर ससुराल नयागांव गया। आरोप है कि 04.06.2026 को पत्नी सीमा, ससुर जगदीश पुत्र मटरू और सास कमलेश ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया। उसे कहा गया कि “जाकर मर जा, मैं तेरे साथ नहीं जाऊंगी” और उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।

इस प्रताड़ना से आहत होकर राजेश ने नयागांव के पास ही जंगल में बबूल के पेड़ पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव पेड़ पर लटका मिला और मोटरसाइकिल पास में ही खड़ी मिली। गांव वालों ने इसकी सूचना उसके साले के लड़के बन्टी को दी।

मृतक के पिता सुमेरी का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या उसकी पत्नी, सास और ससुर की साजिश से हुई है और सबूत मिटाने के लिए मोबाइल तोड़ा गया है ताकि कॉल डिटेल न निकल सके।

पीड़ित पिता ने पहले थाना सहसवान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब न्यायालय में धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराने की मांग की है। न्यायालय ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है।

You missed

Ti sei mai chiesto come trasformare un blog personale in uno spazio davvero tuo? Scelte semplici su voce, ritmo e contenuti possono fare la differenza: vale la pena approfondire il tema. Tra bisturi e algoritmo, rimosso un tumore sembra innocuo, Quando una pausa al lavoro diventa un'idea, un blog personale aiuta a darle forma e continuità.