सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में सेवा कार्यों की श्रृंखला, रक्तदान से लेकर स्वास्थ्य मेले, श्रमदान और वृक्षारोपण तक कार्यक्रम आयोजित

बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को जनपद में सेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य मेले, स्वच्छता अभियान, श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सहभागिता की।

अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अम्बियापुर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने किया तथा विकास खंड अम्बियापुर एवं उझानी में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य तथा समरेर एवं उसावां में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मेला एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। दहगवां में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव तथा इस्लामनगर में वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया।

वहीं अभियान के अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बदायूँ विधानसभा में बीआईएमटी कॉलेज में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक तथा दातागंज विधानसभा में गंगा एक्सप्रेसवे के 205 किलोमीटर, पट्टी की दाईं ओर तथा अटेना घाट पर स्वच्छता कार्यक्रम किया तथा दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। सहसवान विधानसभा में महेश बाल विद्या मंदिर में वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने किया। बिसौली विधानसभा में पशु चिकित्सालय आसफपुर में पौधा रोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। पर्यावरण संरक्षण केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मेला एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दोनों जरूरी हैं। स्वच्छ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जांच और जागरूकता से अनेक बीमारियों की समय रहते पहचान संभव है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ एवं पौधारोपण करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए।

कार्यक्रमों में एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह, सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You missed

Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, ma raramente pensiamo a come raccontare davvero ciò che viviamo. Per questo vale la pena approfondire il mondo dei blog personali. Quindici giorni d'acqua hanno danneggiato il Come scegliere tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando hai qualcosa da dire? Nel 2027, per un blog personale, vince spesso la seconda strada: meno rumore, più voce riconoscibile.