बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम लौहरपुरा में भूमि विवाद को लेकर शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को थाना जरीफनगर पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में जयवीर पुत्र राम सिंह और किशनपाल पुत्र जयवीर सिंह, निवासी ग्राम लौहरपुरा, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।