बदायूं। शहर के दातागंज चुंगी मार्ग पर आमजन और राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाया गया शीतल पेयजल फ्रिज बंद पड़ा है। इससे राहगीरों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मौके पर लगे बोर्ड के अनुसार यह शीतल पेयजल व्यवस्था सदस्य विधान परिषद वागीश पाठक की ओर से जनता को समर्पित की गई है। लेकिन वर्तमान में फ्रिज चालू न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने संबंधित जिम्मेदारों से मांग की है कि बंद पड़े शीतल पेयजल फ्रिज को जल्द दुरुस्त कर चालू कराया जाए, ताकि राहगीरों और आसपास के लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके।