प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे मौजूद
डायमंड के मेकिंग चार्ज पर 75% और गोल्ड पर 50% तक की भारी छूट
बदायूं। देश के प्रतिष्ठित आभूषण ब्रांड ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ ने बदायूं में अपने 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया है। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया तथा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नए शोरूम के उद्घाटन के उपलक्ष्य में कंपनी ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। इसके तहत ग्राहक डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा विशेष ‘मंगल्यम कलेक्शन’ की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, लॉन्चिंग के पहले दिन नेचुरल डायमंड ज्वेलरी की खरीद पर ग्राहकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त विशेष छूट भी दी गई।
पुराने सोने पर मिलेगी जीरो प्रतिशत कटौती की सुविधा
ग्राहकों की सहूलियत के लिए किसना ने एक विशेष ‘ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज ऑफर’ भी पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहक किसी भी अन्य ज्वेलर से खरीदे गए अपने पुराने सोने को बिना किसी कटौती के बदल सकते हैं।

उत्तर प्रदेश हमारे लिए संभावनाओं से भरपूर बाजार: घनश्याम ढोलकिया
हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने कहा, “उत्तर प्रदेश हमारे लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरपूर बाजार है। यहां के उपभोक्ताओं की बदलती पसंद और बढ़ती आकांक्षाएं विकास के नए अवसर प्रदान कर रही हैं। बदायूं में हमारे 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत ‘हर घर किसना’ के हमारे विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, ताकि देश के हर परिवार तक शुद्ध व नेचुरल डायमंड ज्वेलरी पहुंचाई जा सके।”
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ पराग शाह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमें बेहद खुशी है कि हम शहर के ग्राहकों के लिए एक ऐसा शोरूम लेकर आए हैं, जहां उन्हें भरोसेमंद कारीगरी, आधुनिक डिज़ाइन्स और प्रीमियम ज्वेलरी शॉपिंग का एक शानदार और पारदर्शी अनुभव मिलेगा।”