सहसवान, बदायूँ: सहसवान में धार्मिक उल्लास की बयार बहने वाली है। माहेश्वरी समाज सहसवान द्वारा 23 जून 2026, मंगलवार को ‘श्री महेश नवमी महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। नारायण भवन, स्टेट बैंक रोड पर होने वाले इस आयोजन का निमंत्रण पत्र जारी होते ही पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।
पूरा दिन चलेगा कार्यक्रमों का सिलसिला
महोत्सव की शुरुआत प्रातः 9 बजे माहेश्वरी धर्मशाला, जहाँगीराबाद में हवन-पूजन से होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से मेंहदी, शतरंज, आर्ट और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा को मंच मिलेगा।
शाम होगी भक्ति और संस्कृति के नाम
सायं 5 बजे से 8 बजे तक धार्मिक भजनों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम माहेश्वरी समाज की दिवंगत आत्माओं को समर्पित रहेगा। इसी दौरान ‘माहेश्वरी समाज एकता’ और ‘महेश उत्पत्ति’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें 14 से 18 वर्ष के युवा अपने विचार रखेंगे।
खास आकर्षण: 50वीं सालगिरह वाले युगलों का सम्मान
कार्यक्रम में समाज के उन बुजुर्ग दंपतियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपनी वैवाहिक जीवन की 50वीं वर्षगांठ पूरी कर ली है। इसके बाद सायं 7 बजे से सामूहिक भोज का आयोजन होगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका
आयोजकों ने बताया कि 7 से 18 वर्ष तक के बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं। हर प्रतियोगिता के लिए 50 रुपये शुल्क और आधार कार्ड की फोटो कॉपी अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन 10 जून से 20 जून तक गीतम अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, विशाल बजाज स्टोर समेत 7 केंद्रों पर कराया जा सकता है।
नोट: स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता
समाज ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिताओं में केवल स्थानीय बच्चों को ही भाग लेने दिया जाएगा। साथ ही नृत्य भारतीय संस्कृति के अनुरूप होना चाहिए।
आयोजक की अपील
माहेश्वरी समाज सहसवान ने सभी समाजबंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
सम्पर्क करें: 9412544974, 7055783185, 9412545228, 9411636311
