बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल आवास विकास के परिसर में शनिवार को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा रहे संयुक्त विभिन्न पत्रकार संगठनों—ऑल इण्डिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा), ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (जीपीए) और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन—के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य विषय “डिजिटल युग में हिन्दी पत्रकारिता (सोशल मीडिया, AI और ऑनलाइन न्यूज के दौर में पत्रकारिता के बदलते आयाम)” पर गंभीर मंथन हुआ।
वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान जिले और ग्रामीण क्षेत्रों से आए दर्जनों पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए शॉल, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।इस अवसर पर जिले के तमाम वरिष्ठ पत्रकार, बुद्धिजीवी, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य डीपीएस स्कूल का स्टाफ और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन आयोजन समिति के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।