श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में आठ दिवसीय समर कैंप का समापन, बांटे प्रमाण पत्र
बदायूं। मीराजी चौकी स्थित श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहा आठ दिवसीय ग्रीष्म कालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को समारोह पूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र बांटे गए, जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने कहा कि ग्रीष्मकालीन विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण से छात्रों के अंदर छुपी हुई विशेष प्रतिभा का पता चलता है। इसके साथ ही बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास का गुण भी जागृत होता है। जो उनके भविष्य के निर्माण में सहायक साबित होगा।इसके बाद विद्यालय के व्यवस्थापक ओमप्रकाश वैश्य ने सभी

प्रशिक्षार्थियों को विशेष अभिरुचि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिविर को सफल बनाने में प्रशिक्षक टोली की मुख्य भूमिका रही, जिसमें रुचि महेश्वरी, कंचन राठौर, दीक्षा गोस्वामी, आरती पाठक, आकाशी सैनी, मीनू राठौर, रुचि चौहान, रुद्र महेश्वरी और धीरज शर्मा शामिल रहे।इस अवसर पर कमलेश कुमार, राजकुमार सिंह सेंगर, अनुज पटेल, रूपाली रस्तोगी, शैलेंद्र सिंह, प्रवेश शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, अशोक कुमार सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।