मुजारिया। आज ही स्थानांतरित इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह के जाने से पूर्व आयोजित पीस कमेटी की मीटिंग में उन्होंने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। नवागत एस ओ प्रदीप कुमार विश्नोई ने रमज़ान व ईद के पर्व पर आपस मे हिन्दू मुस्लिम एकता को बनाये रखने की बात कहते हुए शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी त्योहार पर कोई नई परंपरा न डाली जाए साथ ही बिना परमिसन जुलूस न निकाला जाए और लाउडस्पीकर की आवाज को संतुलित रखा जाए।क्षेत्र की जनता से किसी भी परेशानी में पुलिस की मदद करने की अपील की।इस अवसर पर उपनिरीक्षक अजीत कुमार,उरेन्द्र सिंह,जबर सिंह,इंतज़ार मियां,योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – सौरभ गुप्ता

You missed