बदायूं। शहर के मोहल्ला जवाहर पुरी में सोमवार की सुबह नाला जाम होने से उसका गंदा पानी मोहल्ले के घरों के बाहर सड़कों पर बहने लगा जिससे लोगों को आवागमन में काफी मशक्कत उठानी पड़ी लोगों का आरोप है की तमाम बार नगर पालिका प्रशासन से शिकायतों के बावजूद भी इस ओर किसी जिम्मेदार ने मुड़कर नहीं देखा है जिसके चलते मोहल्ले के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


शहर के बीचो बीच बसे मोहल्ला जवाहर पुरी का आलम यह है कि बिन बरसात के आए दिन सड़कों पर गंदा पानी बहने लगता है आलम यह है जरा सा नाले में गंदगी भरी और नाले का गंदा पानी जवाहर पुरी सड़कों पर पानी बहने लगता है जिससे यहां के रहने वाले लोगों और निकलने वाले लोगों को परेशानी होती है जवाहर पुरी के लोगों ने डीएम से इस समस्या से छुटकारा दिलाए जाने की शीघ्र मांग की है

रिपोर्टर – संदीप तोमर

You missed